सरोजनी नगर: पारा में मां की दवा लेने जा रहे युवक को दबंगों ने जमकर मारा-पीटा, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे लगभग देखने को आया कि लोगों द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। तो लोगों द्वारा बताया गया कि यह वीडियो पारा क्षेत्र का है। जहां पर अपनी मां की दवा लेने जा रहे एक युवक को मामूली बात को लेकर दबंगों द्वारा जमकर मारा पीटा गया। तो वहीं बताया गया कि पीड़ित युवक को दबंगों द्वारा बाइक पर बिठाकर उठा ले जाया गया।