सरोजनी नगर: न्यू रहीमाबाद में मासूम बच्ची के साथ आरोपी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरोजनी नगर के न्यू रहीमाबाद में एक 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। बताया गया बच्ची के मां-बाप घर पर नहीं थे। पास के ही निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहे युवक ने जब बच्ची को अकेले घर में देखा तो उसे बहला फुसलाकर पास ही सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। बाजार से वापस लौटी मां को बेटी ने पूरी बात बताई।