पटना ग्रामीण: चंदन मिश्रा हत्याकांड का खुलासा, मुख्य शूटर तौशीफ उर्फ बादशाह समेत 4 गिरफ्तार: SSP ने दी जानकारी
चर्चित चंदन मिश्रा हत्याकांड का पटना पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। मुख्य आरोपी तौशीफ उर्फ बादशाह समेत कुल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई विशेष टीम के द्वारा की गई, जो इस हत्याकांड की तफ्तीश में लगी थी। गौरतलब है कि यह सनसनीखेज वारदात पटना के पारस अस्पताल में हुई थी,जहां चंदन मिश्रा को दिनदहाड़े गोलियों से भून दिया गया था।