इटारसी: ईश्वर रेस्टोरेंट में कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित, आर्थिक आपदा प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा
रविवार को दोपहर करीब 12 बजे इटारसी में कड़ा माणिकपुरी जिझौतिया ब्राह्मण समाज की आपदा अक्षय कोष प्रबंधन की द्वितीय बैठक ईश्वर रेस्टोरेंट इटारसी में कैलाश दुबे की अध्यक्षता में हुई, मुख्य अतिथि अरुण तिवारी ,अनिल तिवारी, श्याम शरण तिवारी, रवि दुबे उपस्थित रहे। बैठक में समिति के युवा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया है ।