सिधौली: सिधौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 90 शिकायतों में से 12 का मौके पर हुआ निस्तारण
जनपद के सिधौली कस्बे में सिधौली तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को हुआ इस मौके पर एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जिसके बाद अन्य शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं।