पेण्ड्रा: जीपीएम जिले में 1 अप्रैल से तीन चरणों में आयोजित होगा राजस्व पखवाड़ा, राजस्व संबंधी समस्याओं का होगा निराकरण
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आम जनता की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए 1 अप्रैल बुधवार से जिले के सभी तहसीलों के अंतर्गत आने वाले हल्के एवं उनके अधीनस्थ ग्राम पंचायतों के ग्रामों में ’राजस्व पखवाड़ा’ आयोजित किया जा रहा है। ’राजस्व पखवाड़ा’ माह अप्रैल से जून तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।