जमुई: न्यायालय परिसर में हरियाली का संदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला जज ने किया वृक्षारोपण
Jamui, Jamui | Jun 5, 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार 10 बजे के करीब व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई, श्री संदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।