मवाना: मेरठ में साइबर ठग अलाउद्दीन की ₹2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, लोहिया नगर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कर लगाई सील
Mawana, Meerut | Jul 11, 2026 मेरठ पुलिस ने साइबर ठगी के आरोपी अलाउद्दीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी। शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत लोहिया नगर पुलिस और प्रशासन की टीम ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराई और संपत्तियों पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर उन्हें सील कर दिया।