चांपा: चांपा पुलिस ने कार की चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की कार भी जब्त
जांजगीर की चांपा पुलिस के कार की चोरी करने वाले आरोपी कन्हैया कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कार को जब्त किया है. पुलिस के मुताबिक, मिर्जा अफजल बेग ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके कार को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।