आरोन: कुसमान गांव के जंगल में जुआ खेलते 2 लोग पकड़े गए, ₹4000 और 1 बाइक जब्त, 3 फरार, 5 पर मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 21, 2026 आरोन थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे लोगों पर छापामार कार्यवाही की। 21 अप्रैल को दर्ज मामले में बीती रात को पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कुसमान गांव के जंगल वाले रास्ते पर दो लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। जंगल का फायदा उठाकर तीन लोग भाग गए। मौके से पुलिस ने ₹4000 नगदी, एक बाइक और ताश की गड्डी जप्त की है। पांच लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।