घाटशिला: गालूडीह के प्राचीन रंकिणी मंदिर में पुजारी बाबा विनय दास का जन्मोत्सव मनाया गया, विधायक भी हुए शामिल
गालूडीह प्राचीन रंकिणी मंदिर के पुजारी बाबा विनय दास का 109वां जन्मोत्सव शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सह विधायक रामदास सोरेन एवं बाबा विनय दास ने 109 दीपक जलाया। मंदिर परिसर को 2 हजार दीप से सजाया गया। भोग लगाकर पूजा अर्चना किया गया। भक्तों ने बाबा विनय दास से आशीर्वाद प्राप्त किया दीर्घायु कि कामना किया।