चांपा: कोरबा रोड के पेट्रोल पंप से अज्ञात चोरों ने की डीजल की चोरी, चांपा थाना में दर्ज हुआ मामला
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कोरबा रोड के पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से अज्ञात चोरों ने 150 लीटर डीजल की चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने डीजल की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.