पीलीभीत: रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी सवार को कर ने मारी टक्कर युवक की उपचार के दौरान मौत
मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी रानी पत्नी धर्मेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि उनका पुत्र 24 वर्षीय विशाल सैनी अपनी स्कूटी से किसी काम से गया था। वहां से वापस आते वक्त रेलवे स्टेशन के समीप उसकी स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।