पीलीभीत: गांव सिमराया में पुरानी रंजिश के चलते जाति सूचक गालियां देने व मारपीट करने का आरोप पुलिस से की शिकायत
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी ईश्वर दयाल ने बताया।कि गांव निवासी राजेंद्र से पुरानी रंजिश चल रही है। वह अपने खेत की रखवाली करने जा रहा था।तभी रंजिशन उसको जाति सूचक गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई कर दी।जानकारी लगने पर उसकी पत्नी नत्थो देवी मौके पर पहुंची तो उसकी भी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।