पीलीभीत: फेसबुक पर अमर्यादित फोटो पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा, योगी सेना के जिलाध्यक्ष ने बिलसंडा थाने में दर्ज कराई एफआईआर
बिलसंडा गांव घनश्यामपुर निवासी आकाश गौतम ने बुधवार को फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट कर वायरल कर दिया, जिसमें हनुमान जी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के कदमों पर हाथ जोड़कर बैठे हुए दिखाया गया। आरोप है कि इस फोटो से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके बाद योगी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित शर्मा ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।