पीलीभीत: कनगवां गांव में युवक पर फायर करने वाले आरोपी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनगवां निवासी अनित कुमार उर्फ बी.पी की गांव के सद्दीक से मंगलवार की सुबह कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद सद्दीक पुरानी रंजिश मानते हुए हाथ में तमंचा लेकर पीड़ित के पास पहुंचा और गाली-गलौज कर युवक के साथ मारपीट की तथा तमंचे से फायर किया। हालाँकि पीड़ित बाल-बाल बच गया, फ़िलहाल आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।