दिनारा: दिनारा की बिटिया सुधा बनीं एसडीएम, पहले प्रयास में हासिल की 167वीं रैंक, गांव धनहरा में खुशी की लहर
Dinara, Rohtas | Jun 20, 2026 दिनारा प्रखंड क्षेत्र के करहंसी पंचायत अंतर्गत धरहरा गांव में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव की बेटी सुधा सिंह ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर एसडीएम (अनुमंडल पदाधिकारी) पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। धरहरा गांव निवासी जगनारायण सिंह की पुत्री है सुधा सिंह। पहले प्रयास हुई सफल।