बिक्रम: रानीतालाब में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 हज़ार लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब नष्ट
Bikram, Patna | May 11, 2026 बिक्रम के रानीतालाब थाना क्षेत्र अंतर्गत इकबालगंज निसरपुरा स्थित सोन नदी किनारे रविवार सुबह करीब 8 बजे अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 10,000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब एवं कई अवैध शराब भट्ठियों को विनष्ट किया गया। हालांकि मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस दौरान पुलिस द्वारा पूरे इलाके में सघन अभियान चलाया गया।