इटारसी: ग्राम सहेली में खेतों में लगी आग, ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
इटारसी के ग्राम सहेली में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे नरवाई की आग तेजी से फैलते हुए एक जियो टावर तक पहुंच गई।जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रशासन ने नरवाई जलाने के मामले में कुछ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की है।