कौंच: भकरौल में खेत में मिले शव के मामले में एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जांच पूरी करने के दिए निर्देश
Konch, Jalaun | Jul 8, 2026 नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भकरौल में खेत में मिले व्यक्ति के शव के मामले में मंगलवार देर रात 10:30 बजे पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।