खंडवा: खंडवा पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” सफल: सूरत से नाबालिग बालिका बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार
खंडवा जिले की पिपलोद पुलिस ने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बालिका को गुजरात के सूरत शहर से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया।