दमोह: सर्रा गांव में किराना दुकान की आड़ में खाद-डीजल की कालाबाजारी, 35 बोरी DAP खाद-450 लीटर डीजल जब्त,कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के सर्रा में किराना दुकान की आड़ में खाद और डीजल की बिक्री होते पॉये जाने के मामले में प्रशासन ने कार्यवाही की,यँहा करीब 35 बोरी DAP खाद और 450 लीटर डीजल जब्त किया गया कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि राकेश जैन की दुकान पर अबैध विक्रय की सूचना पर तहसीलदार ने कार्यवाही की,मामले में कृषि और फुड विभाग को जांच कार्यवाही निर्देश दिए है