ब्रह्मपुर: पिपराढ़ में चोरी की कोशिश नाकाम, दो आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़े, पीट पीटकर किया जख्मी, बाइक को भी किया क्षतिग्रस्त
पिपराढ़ गांव में शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे चोरी की नीयत से पहुंचे तीन युवकों में से दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि एक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।