ममता की पुकार अनसुनी! 10 माह के बेटे से मिलने के लिए बिलखती रही मां
शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के गगन विहार से एक भावुक मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने 10 माह के मासूम बेटे से मिलने के लिए ससुराल के बाहर घंटों तक गेट पीटकर गुहार लगाती रही। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग और पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने उसे उसके बच्चे से अलग कर दिया है और मिलने तक नहीं दिया जा रहा। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। हालांकि, ससुराल पक्ष के आरोपों पर उनका पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।
#viralreelschallenge #sad #maa❤️