कानपुर: सचेड़ी में रोड पार कर रहे किसान को कार ने मारी टक्कर, कार चालक ने हैलट में भर्ती कराकर भागा, इलाज के दौरान किसान की मौत
सचेंडी थाना क्षेत्र के बाबा मार्केट के पास गुरुवार सुबह सब्जी लेने जा रहे किसान को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक किसान को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचा और वहां पर भर्ती करने के बाद मौके से भाग निकला।शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई सचेण्डी पुलिस ने शुक्रवार 11:00 बजे बताया कि सबको का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।