बाड़ी: 12वीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, घरवाले हैरान, बोले- ना पढ़ाई का दबाव, ना किसी से झगड़ा, फिर बच्चे ने क्यों उठाया ऐसा
Bari, Dholpur | Jun 4, 2026 बाड़ी शहर के गुमट मोहल्ले में एक 17 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा उसे बाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और कोतवाली पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।