अजमेर: डाक विभाग की संवेदनशील पहल, इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर मरीज का किया आधार अपडेट, अजमेर में दिखी मानवीय संवेदनशीलता
Ajmer, Ajmer | Jul 6, 2026 डाक विभाग की संवेदनशील पहल, इमरजेंसी वार्ड पहुंचकर मरीज का किया आधार अपडेट,अजमेर में भारतीय डाक विभाग ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित सेवा का अनूठा उदाहरण पेश किया। जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती गंभीर मरीज अंकित गोयल का आधार अपडेट करने के लिए डाक विभाग की टीम स्वयं अस्पताल पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।