गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ बाजार में ईद शॉपिंग के दौरान बवाल, छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, 2 घायल
गोविंदगढ़ कस्बे में ईद की खरीदारी के दौरान बुधवार देर शाम कथित छेड़छाड़ के आरोप को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बाजार में भारी भीड़ के बीच दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।