पटना ग्रामीण: पटना: जिम के बाहर झोले में मिली नवजात बच्ची, मां-बाप का अमानवीय चेहरा आया सामने
पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र शनिवार की दो करीब एक बजे इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 18 स्थित एक जिम के गेट के बाहर 3-4 दिन की नवजात बच्ची झोले में मिली है। बताया जा रहा है कि बच्ची को उसके ही परिजन झोले में रखकर वहां से फरार हो गए।स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्होंने जिम के पास से रोने की आवाज सुनी...