पटना ग्रामीण: पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने NDA पर बोला हमला, कहा- इस बार बिहार में होगा बदलाव
पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने एनडीए पर हमला बोला है। शनिवार की सुबह 11 बजे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा,हमें उम्मीद है कि इस बार बिहार में बदलाव होगा। अगर वे (NDA) वोट चोरी नहीं करेंगे,तो सरकार बदल जाएगी। आगे उन्होंने कहा चुनाव आयोग को जवाब देना चाहिए कि ब्राज़ीलियाई मॉडल के नाम पर 22 वोट कैसे बनाए गए। प्रधानमंत्री की सुई अटक गई है