पटना ग्रामीण: खेसारी लाल यादव के रोड शो में एम्बुलेंस फंसी, एक व्यक्ति की मौत, राजीव प्रताप रूढ़ि ने बताया संवेदनहीन
खेसारी लाल यादव के रोड शो के दौरान एक एंबुलेंस फंस गया था, जिसमें मरीज की मौत हो गई। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे भाजपा नेता राजीव प्रताप रूढ़ि ने कहा कि खेसारी लाल यादव की राजनीति में कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। मौके पर उन्होंने खेसारी लाल यादव को संवेदनहीन भी बताया है।