देहरादून: कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, सीएम धामी ने की भागीदारी
देहरादून की कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद नरेश बंसल, कैंट विधानसभा से बीजेपी विधायक सविता कपूर समेत कई बीजेपी कार्यकर्ताओं ने शिरकत की.कार्यक्रम में सीएम धामी ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील की