नईसराय: किसान खरीफ फसल की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में जुटे, इस बार सोयाबीन की ओर किसानों का रुख
प्री मानसूनी गतिविधियों को देखते हुए क्षेत्र के किसानों ने आगामी खरीफ फसल की बुवाई के लिए अपने खेत तैयार करने शुरू कर दिए हैं। बीते साल मक्का की फसल से धोखा खाने के बाद इस बार किसान फिर से सोयाबीन की ओर वापसी करने का मन बना चुका है। नई सराय क्षेत्र पूरी तरह कृषि पर आधारित क्षेत्र है। खरीफ सीजन में इस क्षेत्र में सोयाबीन, मक्का और उड़द की बुवाई की जाती है।