जगदलपुर: तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, विधायक किरण सिंह देव ने पीएम मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व को ऐतिहासिक बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक सिरहासार चौक में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम को प्रदर्शनी का शुभारंभ जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव ने रिबन काटकर किया।