डुमरी: डुमरी समेत चैनपुर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष के बीच गणेश प्रतिमा विसर्जित
Dumri, Gumla | Sep 15, 2026 डुमरी प्रखंड क्षेत्र समेत चैनपुर में मंगलवार को हवन-पूजन के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का धूमधाम और भक्तिपूर्ण वातावरण में विसर्जन किया गया। दोनों ही स्थानों पर निकली विसर्जन शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ और ‘मोरया रे मोरया, गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज