पुष्पराजगढ़: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री से मुलाकात की
शुक्रवार 10:00 बजे दिल्ली में शहडोल संसद हिमाद्री सिंह ने उच्च शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से सौजन्य भेंट कर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विकास एवं शिक्षा संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय परिसर में संचालित मॉडल ट्राइबल स्कूल को हायर सेकंडरी तक उन्नयन करने की मांग रखी।