इटावा: सिविल लाइन थाना पुलिस ने बुलाकीपुरा से वन अधिनियम में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Etawah, Etawah | Jun 2, 2025 सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार को एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित वारंटी अभियुक्तों के धरपकड़ अभियान के तहत 2019 में वन अधिनियम में वारंटी अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र सुघर सिंह निवासी ग्राम बुलाकीपुरा लुहन्ना को मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर 12 बजे गिरफ्तार करके मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।