निघासन: दक्षिण लुधौरी वन रेंज परिसर में बार बलाओं के साथ वन कर्मियों ने लगाए ठुमके,वीडियो आया सामने, वन कर्मियों को मिला अभय दान
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण वन रेंज परिसर में बार बलाओं के द्वारा बीते श्री कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान वन रेंजर आरिफ जमाल खान की मौजूदगी में ठुमके लगाए गए थे। जांच के दौरान रेंजर आरिफ जमाल को शासन के निर्देश पर निलंबित कर दिया गया है। लेकिन घटना में शामिल अन्य वनकर्मियों को अभयदान दिया गया है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।