निघासन: दारा बोझ गांव में पालतू गाय और कुत्ते का बाघ ने किया शिकार, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनो वन्यजीवों की चहल कदमी आबादी वाले इलाकों में बढ़ती जा रही है। निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के दारा बोझ गांव में बाघ ने एक पालतू गाय और एक पालतू कुत्ते को निवाला बनाया है। बाघ की चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने छानबीन शुरू की है।