सांगानेर: राजस्थान में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग के नाम पर जनता को परेशान करना बंद करे भाजपा सरकार: प्रताप सिंह खाचरियावास
पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग के नाम पर वाहन मालिकों और आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और अव्यवस्थित व्यवस्था के कारण हजारों वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी उठानी पड़ रही है। खाचरियावास ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता के साथ धोखा कर रही है।