आरोन: तमेडी गांव में पानी की टंकी से पाइप और सीमेंट के कट्टे चोरी, आरोन पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया
Aron, Guna | Apr 17, 2026 आरोन थाना के तमेडी गांव में बन रही नई पानी की टंकी से 25 प्रोसेसिंग पाइप और चार सीमेंट के कट्टे ट्रैक्टर ट्राली से चोरी करके ले जा रहे तीन चोर ज्ञान सिंह कुशवाहा, सीरिया कुशवाहा और अमोल सिंह अहिरवार को पुलिस ने पकड़ा है। 17 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, 16 अप्रैल को फरियादी धनुलाल बंजारा ने रिपोर्ट की। चोरी में ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर पूरा माल जप्त किया है।