परसिया: होटल-रेस्टोरेंट में आपूर्ति अधिकारी, नायब तहसीलदार की दबिश, लकड़ी, कोयले व इंडक्शन पर बनता मिला भोजन
आपूर्ति अधिकारी और नायब तहसीलदार ने विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। होटल, रेस्टोरेंट में लकडी , कोयले और इंडक्श्न का उपयोग होना पाया गया। बुधवार को 3 बजे आपूर्ति अधिकारी ने बताया व्यवसायिक सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने के बाद गैस संकट के इस दौर में होटल रेस्टोरेंट में लकडी की भट्टी, कोयला और इंडक्शन का उपयोग बढ गया है।