वार्ड 25 में कांग्रेस ने रणजीत भाटी( ‘जीतू भाटी’) पर लगाया दांव, 36 बिरादरी की सहमति से तय हुआ प्रत्याशी
नोहर। नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने वार्ड नंबर 25 से रणजीत सिंह उर्फ ‘जीतू भाटी’ को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को आयोजित बैठक में ‘ राजेन्द्र चाचाण और युवा विधायक अमित चाचाण की मौजूदगी में वार्डवासियों, मतदाताओं एवं 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से रणजीत (जीतू भाटी )के नाम पर मोहर लगाई।
बैठक में तय हुआ कि रणजीत भाटी (जीतू भाटी) कांग्रेस के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, प्रत्याशी चयन का यह निर्णय वार्ड के विभिन्न वर्गों की सहमति और विश्वास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
36 बिरादरी की सहमति से बदलेगा चुनावी समीकरण
नोहर की राजनीति में 36 बिरादरी की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। वार्ड 25 में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में लिया गया यह निर्णय चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दे सकता है। बैठक में मौजूद लोगों ने जीतू भाटी को क्षेत्र की समस्याओं से जुड़े और जनता के बीच सक्रिय बताया।
प्रत्याशी की घोषणा के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। समर्थकों ने कहा कि वार्डवासियों के विश्वास और समर्थन के साथ जीतू भाटी चुनाव मैदान में मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।
अब जीतू भाटी वार्ड में जनसंपर्क अभियान शुरू कर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे। नगरपालिका चुनाव की तैयारियों के बीच वार्ड 25 की सीट पर कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
बैठक में मौजूद रहे: अमित चाचाण, सुमित चाचाण, श्रवण तंवर, प्रदीप पुरोहित, राधेश्याम जोईया, रामकुमार सहारण, राजू सोनी, दयाल पुरोहित, कमल तंवर, मोनू सोनी, मुकेश मिश्रा, नारायण छिंपा, नरेश छिंपा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी।