ब्रह्मपुर: नैनीजोर घाट पर गंगा कटान तेज, तटवर्ती इलाके में बढ़ी ग्रामीणों की चिंता, बोल्डर पिचिंग की तैयारी में जुटा प्रशासन
नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा नदी का कटाव लगातार जारी है, जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालात यह हैं कि एक ओर प्रशासन द्वारा सैंड पैकेट्स भरकर कटान रोकने की कोशिश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर नदी पीछे से तेजी से जमीन काट रही है।