उरई: महिला के साथ मारपीट कर घायल करने के मामले में उरई कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति पर दर्ज किया मुकदमा
Orai, Jalaun | Mar 2, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को महिला के पति ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला से उक्त व्यक्ति का विवाद हुआ जिसके बाद उसने महिला के साथ बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं, उरई कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आज संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।