उरई: ग्राम जखोली में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Mar 2, 2024 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले एट थाना क्षेत्र के ग्राम जखोली में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और व्यक्ति की शिनाख्त की कोशिश की। वहीं आज तक व्यक्ति के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके चलते पुलिसकर्मियों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।