खड़गपुर: एबीवीपी के छात्रों ने नप कार्यालय खड़गपुर पहुंचकर नगर की समस्याओं को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी को शौपा ज्ञापन
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई हवेली खड़गपुर के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विशाल मोहन को एक ज्ञापन सौपा। जानकारी देते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम केसरी ने बताया कि अभाविप छात्र हितों के साथ-साथ समाजहित एवं राष्ट्रहित के लिए भी अग्रसर रहती है।