चकाई: बसबूटियां काली मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ नौ दिनों तक चलने वाले श्रीमद् देवी भागवत कथा यज्ञ का हुआ शुभारंभ
Chakai, Jamui | Mar 13, 2024 डढवा पंचायत अंतर्गत बसबूटियां काली मंदिर परिसर में 9 दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा एवं अखंड अष्टयाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा का शुभारंभ सीएस फाउंडेशन प्रमुख चंदन सिंह, प्रसिद्ध कथावाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री, यज्ञ आचार्य श्यामसुंदर पांडे, यजमान झगरु यादव एवं गुड़िया देवी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।