देेेवरिया: देवरिया समेत पूरे जिले में चला ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान, 23 गांवों में 45 स्थानों से हटे अवैध कब्जे
Deoria, Deoria | Mar 20, 2025 जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल के निर्देश के बाद 15 मार्च से देवरिया जिले में ऑपरेशन कब्जा मुक्ति अभियान चल रहा है ।जहां गुरुवार की सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक प्रशासन के लोगों ने कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान 23 गांव में 45 स्थान से अवैध कब्जे हटाए गए। अभियान में अधिकारी कर्मचारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।