मंडला: गिद्ध गणना: कान्हा और फेन अभयारण्य के 13 क्षेत्रों में तीन दिवसीय अभियान, पहले दिन 306 गिद्ध मिले
Mandla, Mandla | May 22, 2026 प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना-2026 के द्वितीय चरण में ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 22 मई से प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला के कोर एवं बफर वनमंडल तथा फेन वाइल्डलाइफ सेंचुरी के सभी 13 परिक्षेत्रों में तीन दिवसीय गिद्ध गणना अभियान शुरू किया गया। गणना के लिए सभी परिक्षेत्रों की 182 बीटों में वन अमला सुबह 5:30 बजे से गिद्धों की पहचान एवं गणना की।